Monday, 5 October, 2026
अनादी से दुनिया मे तप ही महान था
आज भी है और कल भी रहेगा॥धृ॥।
तप ऐसी शक्ती है
प्रभू झोली से बिखर जाती है
ये सामर्थ्य है ऐसा
हिम्मत कायर की भी कर जाती है
मुक्ती मे जाने का
तप एक यान है
आज भी है और कल भी रहेगा॥धृ॥।
तप ऐसी किमया है
के मानव मोक्ष द्वार जाता है
ये शक्ती है ऐसी
के मन विषयोसे पार जाता है
मुक्ती मे जाने का तप एक यान था,
आज भी है और कल भी रहेगा
Source: Devyani Karve Kothari


